"मसीह विश्ववासी होना क्या है"?
समय के बीतने के साथ ही, "मसीही" शब्द ने काफी हद तक अपनी विशेषता को खो दिया है और इसे अक्सर उस व्यक्ति के लिये उपयोग किया जाता है जो धार्मिक हो या जिसके पास उच्च नैतिक मूल्य हो परन्तु वह यीशु मसीह का एक सच्चा अनुयायी हो भी सकता है और नहीं भी हो सकता है। बहुत से लोग जो यीशु मसीह पर विश्वास तथा भरोसा नहीं करते हैं स्वयं को केवल इसलिए मसीही मानते हैं क्योंकि वे चर्च जाते हैं या फिर वे एक "ईसाई" देश में रहते हैं। परन्तु चर्च जाने से, अपने से कम भाग्यशाली लोगों की सेवा करने से, या एक अच्छा व्यक्ति बनना आपको मसीही नहीं बना देता है। एक कलीसिया का सदस्य होना, नियमित रूप से सभाओं में शामिल होना और कलीसिया के कामों के लिये दान देना आपको मसीही नहीं बना देता है। हालाँकि चर्च जाना, दुसरो की सेवा करना, अच्छा व्यक्ति बनना, कलीसिया का सदस्य होना, आराधना में नियमित शामिल होना, दान दशमांश देना गलत नहीं है परन्तु सिर्फ इतना ही करना हमें सच्चा मसीह नहीं बना देता है| बाइबल हमें शिक्षा देती है कि हमारे भले काम हमें परमेश्वर के सामने ग्रहणयोग्य नहीं बना सकते हैं। तीतुस...