"मसीह विश्ववासी होना क्या है"?



 समय के बीतने के साथ ही, "मसीही" शब्द ने काफी हद तक अपनी विशेषता को खो दिया है और इसे अक्सर उस व्यक्ति के लिये उपयोग किया जाता है जो धार्मिक हो या जिसके पास उच्च नैतिक मूल्य हो परन्तु वह यीशु मसीह का एक सच्चा अनुयायी हो भी सकता है और नहीं भी हो सकता है। बहुत से लोग जो यीशु मसीह पर विश्वास तथा भरोसा नहीं करते हैं स्वयं को केवल इसलिए मसीही मानते हैं क्योंकि वे चर्च जाते हैं या फिर वे एक "ईसाई" देश में रहते हैं। परन्तु चर्च जाने से, अपने से कम भाग्यशाली लोगों की सेवा करने से, या एक अच्छा व्यक्ति बनना आपको मसीही नहीं बना देता है। एक कलीसिया का सदस्य होना, नियमित रूप से सभाओं में शामिल होना और कलीसिया के कामों के लिये दान देना आपको मसीही नहीं बना देता है। हालाँकि चर्च जाना, दुसरो की सेवा करना, अच्छा व्यक्ति बनना, कलीसिया का सदस्य होना, आराधना में नियमित शामिल होना, दान दशमांश देना गलत नहीं है परन्तु सिर्फ इतना ही करना हमें सच्चा मसीह नहीं बना देता है|

 


बाइबल हमें शिक्षा देती है कि हमारे भले काम हमें परमेश्वर के सामने ग्रहणयोग्य नहीं बना सकते हैं। तीतुस 3:5 में लिखा है, "उसने हमारा उद्धार किया; और यह धर्म के कामों के कारण नहीं, जो हम ने आप किये, पर अपनी दया के अनुसार नए जन्म के स्नान और पवित्र आत्मा के हमें नया बनाने के द्वारा हुआ।" इसलिये, एक मसीही वही है जो परमेश्वर द्वारा नया जन्म पाया हुआ है (यूहन्ना 3:3; यूहन्ना 3:7; 1पतरस 3:23) और जिसने अपने विश्वास और भरोसा को यीशु मसीह में रखा है। इफिसियों 2:8 में लिखा है कि, "...विश्वास के द्वारा अनुग्रह ही से तुम्हारा उद्धार हुआ है - और यह तुम्हारी ओर से नहीं, वरन् परमेश्वर का दान है।"

 


एक सच्चा मसीही वो व्यक्ति है जिसने अपने विश्वास और भरोसे को केवल यीशु मसीह के व्यक्तित्व और कार्य में ही रखा है, (जिसमें क्रूस के ऊपर उसकी मृत्यु में आपके पापों की कीमत को चुका देना और उसका तीसरे दिन जी उठना सम्मिलित है,)। यूहन्ना 1:12 हमें बताता है, "परन्तु जितनों ने उसे ग्रहण किया, उसने उन्हें परमेश्वर की संतान होने का अधिकार दिया, अर्थात् उन्हें जो उसके नाम पर विश्वास रखते हैं।" एक सच्चा मसीही सचमुच में परमेश्वर की संतान है, परमेश्वर के सच्चे परिवार का सदस्य, और वह जिसे यीशु मसीह में नया जीवन दिया गया है।

 

 

Comments

  1. Precious words..Blessings in the Mighty Name of JESUS..

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

बाइबिल के अनुसार रोमन रोड क्या है ?